प्रदेश

तिरंगा रैली निकालकर प्रदर्शन करने पर संयुक्त मोर्चा के 7 पदाधिकारियों पर डिंडोरी कोतवाली में दर्ज हुआ मामला

तिरंगा रैली निकालकर प्रदर्शन करने पर संयुक्त मोर्चा के 7 पदाधिकारियों पर डिंडोरी कोतवाली में मामला दर्ज हुआ

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324


योगेंद्र बर्मन
डिण्डोरी। जिला मुख्यालय में 30 जुलाई को बिना अनुमति जिला मुख्यालय में रैली निकलने पर
पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा के सात पदाधिकारियों पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार की दोपहर कोतवाली प्रभारी सीके सिरामे ने मीडिया को जानकारी दी।

उल्लेख है कि संयुक्त मोर्चा की अनिश्चितकालीन हड़ताल 22 जुलाई से शुरू हुई है। शुक्रवार को हड़ताल के 9 वे दिन पोस्ट ऑफिस के सामने धरना स्थल से अधिकारी कर्मचारियों ने तिरंगा रैली निकालकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया था।

दोपहर लगभग एक बजे को शुरू हुई तिरंगा रैली नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेट तिराहा पहुंची। यहां से वापस रैली धरना स्थल तक पहुंची। रैली में शामिल बड़ी संख्या में छाता लेकर और रेनकोट पहनकर अधिकारी कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर नारेबाजी कर रहे थे।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों को पूछताछ के लिए शाम को कोतवाली बुलवा लिया। पदाधिकारी पूछताछ में रैली निकलने की अनुमति नही प्रस्तुत कर पाए। जिसके बाद पुलिस ने 7 पदाधिकारियों के खिलाफ एसडीएम के आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर धारा 188, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सतेंद्र सिंह जनपद डिंडौरी, चेतन सिंह कुलस्ते शहपुरा, वैशाली कछवाहा शहपुरा, मदन सिंह डिंडौरी, मिलन सिंह डिंडोरी, सुलेखा सिंह डिंडोरी और सीएस सिंह जिला पंचायत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button