प्रदेश

ग्राम पंचायत मुड़िया खुर्द की सड़कों के खस्ता हाल…

ग्राम पंचायत मुड़िया खुर्द की सड़कों के खस्ता हाल…

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324


राजेश ठाकुर
डिण्डोरी। जिले से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी में बसा ग्राम पंचायत मुड़िया खुर्द आज़ादी के दशकों बीत जाने के बाद भी पक्की सड़क के लिए तरस रहा है ,जिसका जीता जागता उदाहरण है, ग्राम पंचायत मुड़िया खुर्द के अंतर्गत आने वाला ठाकुर टोला जहां ,पर पंचायत भवन, आंगनवाड़ी भवन और वार्ड क्रमांक 2 की जनता निवास करती है ,इस सड़क की हालत ऐसी है, मानो जैसे दलदली भूमि इस दलदल हुए मार्ग से छोटे-छोटे बच्चे आंगनवाड़ी पढ़ने के लिए जाते हैं ,ग्राम सभा का आयोजन होने पर पूरे गांव की जनता इसी मार्ग से होते हुए पंचायत भवन तक जाती है, ठाकुर टोला की जनता बताती हैं ,कि अगर रात बेकार किसी की तबीयत खराब हो जाए तो बीमार व्यक्ति को कंधे में बिठाकर मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ता है, रोजमर्रा की जरूरी चीजों के लिए लोगों को इसी मार्ग से होते हुए डिंडोरी शाहपुर जाना पड़ता है, इस सड़क पर मोटर वाहन तो दूर की बात है पैदल चलना भी बहुत कष्टदायक होता है ,ऐसा नहीं है कि ग्राम पंचायत के लोगों के द्वारा इसकी शिकायत मंत्री ,विधायक, और अफसरों से नहीं की होगी ,परंतु इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है, ग्राम के ही निवासी विश्वनाथ सिंह ठाकुर के द्वारा बताया गया ,कि एक दिन अचानक रात को गांव की एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई, लेकिन सड़क की स्थिति खराब होने की कारण 108 वाहन तक गांव के अंदर नहीं आ सका !मजबूरन गांव के लोगों को उस पीड़ित महिला को कंधे पर बैठाकर मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ा था, लोगों ने प्रशासन से मांग की है ,कि जल्द से जल्द हमारे गांव की सड़क का निर्माण कराया जाए।

Lokvichar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button