प्रदेश

प्यार,अपहरण,दुष्कर्म मामले में आरोपी हुआ गिरफ्तार…

प्यार,अपहरण,दुष्कर्म मामले में आरोपी हुआ गिरफ्तार…

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324


योगेंद्र बर्मन
डिण्डोरी। कोतवाली पुलिस ने फेसबुक के जरिये प्रेमजाल में फसा कर नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
डिंडोरी कोतवाली चंद्रकिशोर सिरामे के बताए अनुसार पूरा मामला अप्रैल 2020 का है जहां योगेंद्र सेन उर्फ (मोनू) निवासी नेपानगर जिला बुरहानपुर ने नाबालिक युवती को फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की उसके बाद प्रेम जाल में फंसा कर फोन में दोनों की बातचीत होने लगी, आरोपी युवक के द्वारा डिंडोरी आकर नाबालिग लड़की का वर्ष 2020 अक्टूबर में डिंडोरी आकर अपहरण कर दुष्कर्म किया था।
परिजनों ने इसकी शिकायत अक्टूबर 2020 में ही डिंडोरी कोतवाली में दर्ज कराई थी जिसके बाद कोतवाली पुलिस विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने नाबालिक लड़की को वर्ष 2020 के अक्टूबर माह में ही दस्तयाब कर लिया था और आरोपी की तलाश में जुट गई थी । वही कोतवाली पुलिस की टीम ने नेपानगर जिला बुरहानपुर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

Lokvichar

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button