प्रदेश

करौंदीमाल में प्रथम डोज का वैक्सीनेशन हुआ शत-प्रतिशत

करौंदीमाल में प्रथम डोज का वैक्सीनेशन हुआ शत-प्रतिशत

गपैया,टिकरासरई,बांसा और घुघुआ गांव में शत-प्रतिशत हुआ वैक्सीनेशन

डिंडौरी। कोरोना महामारी से बचाव व तीसरी लहर के प्रभाव को खत्म करने के उद्देश्य से टीकाकरण महाअभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है।इसके अलावा जागरूकता कार्यक्रम भी गांव-गांव में चलाए जा रहे हैं। इस जागरूकता के चलते डिंडौरी जिले में लोगों ने कोरोना टीका लगवाने बढ़-चढ़ कर आगे आ रहे हैं।
आपको बता दें कि जिले के शहपुरा जनपद पंचायत अन्तर्गत घुघुआ,गपैया,बांसा,और टिकरासरई गांव अब शत-प्रतिशत वैक्सीनेटिड हो गये हैं। वहीं ग्रामीणों ने वैक्सीनेशन के बाद क्षेत्र के लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील भी की है। कोरोना की दूसरी लहर सबसे भयावह थी, इस दूसरी लहर में अनेक लोगों की जान तक चली गई। कई परिवार तबाह हो गए। अब तीसरी लहर के आने की पूर्व सूचना है। तीसरी लहर कब आती है? यह तो पता नहीं है। लेकिन, इसे लेकर लोगों में संशय बना हुआ है। वहीं शासन-प्रशासन द्वारा तीसरी लहर को निष्प्रभावी करने के उद्देश्य से अनेक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
कोरोना टीकाकरण महाअभियान के तहत लोगों को शत-प्रतिशत टीका लगवाने के लिए जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है। इसके तहत प्रशासन की टीमों ने गांव-गांव में जागरूकता कार्यक्रम चलाए। घर-घर जाकर लोगों को टीका लगवाने के लोगों को जागरूक व प्रेरित किया गया । इसका परिणाम यह है कि अब लोगों में वैक्सीनेशन के प्रति रुझान और जागरूकता बढ़ गई है। कोरोना वैक्सीनेशन सेंटरों पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। इसी जागरुकता अभियान के तहत क्षेत्र के लोगों में जागरूकता आई और अब उपरोक्त्त गांव शत-प्रतिशत वैक्सीनेटेड हो गए हैं।
टीकाकरण महाअभियान से क्षेत्र की अन्य ग्राम पंचायतें भी शत-प्रतिशत वैक्सीनेटेड हो गई हैं। शहपुरा एसडीएम आईएएस काजल जावला व तहसीलदार अमृतलाल धुर्वे ने टीकाकरण कार्य में लगे सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों का आभार जताया है।

करौंदीमाल में प्रथम डोज हुआ शत-प्रतिशत

शहपुरा विकासखंड के ग्राम करौंदीमाल में कोरोना टीकाकरण का प्रथम डोज शत-प्रतिशत पूर्ण हो गया है। जिसके लिए एसडीएम काजल जावला तहसीलदार अमृतलाल धुर्वे बीएमओ डॉ सत्येंद्र परस्ते ने टीकाकरण महा अभियान में लगे सभी अधिकारी कर्मचारियों का आभार जताते हुए बधाई दी। वही करौंदी के कन्या माध्यमिक शाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर टीकाकरण कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को बीएमओ डॉ सत्येंद्र कुमार परस्ते व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टेकेश्वर साहू के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान करौंदी माल के एमपीडब्ल्यू लखन लाल साहू एएनएम लक्ष्मी कुलस्ते जन शिक्षक दिनेश साहू हेल्थ सुपरवाइजर रूप नारायण साहू जितेंद्र साहू सहित शिक्षा विभाग से अजय कुमार साहू, बीएलओ राजकुमार साहू, शिक्षक चुन्नीलाल साहू व संकुल केन्द्र करौंदी के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button