प्रदेश

करौंदी निवासी प्रकाश नारायण साहू ने रक्ताल्पता से पीड़ित 16 वर्षीय बालिका को किया रक्तदान, बचाई उसकी जान

करौंदी निवासी प्रकाश नारायण साहू ने रक्ताल्पता से पीड़ित 16 वर्षीय बालिका को किया रक्तदान, बचाई उसकी जान

शहपुरा विकासखंड के करौंदी निवासी जागरूक युवा प्रकाश नारायण साहू ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में रक्ताल्पता से पीड़ित बांकी निवासी 16 वर्षीय बालिका रागिनी साहू को ए पॉजिटिव ब्लड ग्रुप का रक्तदान किया । आपको बता दें कि रक्ताल्पता से पीड़ित बालिका का हीमोग्लोबिन मात्र 2 ग्राम था। जिसको लेकर पीड़िता के परिवार के द्वारा देवदूत रक्तदान परिवार से संपर्क किया गया। जिस पर करौंदी निवासी जागरूक युवा प्रकाश नारायण साहू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचकर अपना ‘ए’ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप का रक्तदान कर उसकी जान बचाई। रक्तदान के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ दीप्ति मरकाम, देवदूत रक्तदान परिवार के संचालक कैलाश सोनी, घनश्याम साहू, भीमशंकर साहू, लैब टेक्नीशियन रामकृष्ण वरकड़े मौजूद रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button