प्रदेश
कार्यवाही:-शहपुरा पुलिस ने ढाबों मैं छापामार जप्त की बड़ी मात्रा मे अवैध शराब
कार्यवाही:-शहपुरा पुलिस ने ढाबों मैं छापामार जप्त की बड़ी मात्रा मे अवैध शराब…

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324
शहपुरा-पुलिस अधीक्षक डिंडोरी अमित कुमार सिंह के निर्देशन पर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शहपुरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा अखिलेश दाहिया द्वारा अभियान चलाया जा कर शहपुरा थाना क्षेत्र के दर्जनभर ढाबों पर छापामार कार्रवाई की जा कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई साथ ही ढाबा संचालकों, होटल संचालक आदि को सख्त हिदायत दी गई की यदि आपके संस्थानों पर दोबारा शराब पाई जाती है तो आप के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो की पुलिस अधीक्षक डिंडोरी को अवैध कार्य जुआँ,शराब, सट्टा, के विरुद्ध डिंडोरी को ज़ीरो टॉलरेंस रखना चाहते हैं इसी तारतम्य में समस्त थाना प्रभारियों को इस हेतु निर्देशित किया गया है जिस पर थाना प्रभारी शहपुरा अखिलेश दाहिया द्वारा टीम के साथ छापामार कार्रवाई करते राजा ढाबा अमेरा से61 पाव शराब व 8 नग बीयर जब्त कर आरोपी नीरज गुप्ता पिता राम शरण गुप्त उम्र 58 निवासी अमेरा के विरुद्ध अपराध क्र 399/21 कायम किया गया, प्रेम ढाबा मंगेला रोड मे कार्यवाही करते 16 पाव देसी मदिरा प्लैन जब्त कर आरोपी प्रेम लाल बरमैय्या पिता श्याम लाल उम्र 46 साल निवासी डोभी इंदौरी शहपुरा के विरुद्ध अपराध क्र 400/21 कायम किया गया तथा 14 बीयर 10 पाव गोवा जब्त कर आरोपी नरेंद्र उर्फ मोनू पिता बाबूलाल झरिया 25 निवासी कोहानि देवरी के विरुद् अपराध क्र 401/21 इस तरह 3 प्रकरणों में लगभग 87 पाव अंग्रेजी/देशी शराब व 22 नग बीयर जब्त की जाकर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
