प्रदेश

लापरवाही:-यह कैसा रवैया, ग्रामीण के हाथ से थूक को साफ करवाया कलेक्टर ने… गुटखा खाकर थूकने पर दी सजा

लापरवाही:-यह कैसा रवैया, ग्रामीण के हाथ से थूक को साफ करवाया कलेक्टर ने… गुटखा खाकर थूकने पर दी सजा


डिण्डोरी। कोरोना काल के इस दौर में जहां एक दूसरे को छूने से भी सभी परहेज कर रहे हैं वहीं अस्पताल परिसर में एक ग्रामीण को अपने हाथ से थूक साफ करने को मजबूर होना पड़ा, दरअसल यहां एक ग्रामीण ने थूक दिया जिसके बाद कलेक्टर साहब ने युवक को सबक सिखाने के लिए उसी से थूक साफ करा दिया। पिछड़े जिलों में शुमार जिले के ग्रामीण सीधे हैं डरकर ग्रामीण ने थूक साफ कर दिया, सार्वजनिक स्थानों में गंदगी करने पर जुर्माने का प्रावधान है लेकिन जिले में यह नया प्रावधान लागू हो गया है, स्वच्छता के नए आयाम गढ़ते जिले में अब इसे क्या कहा जाए।
मंगलवार को एक युवक को अपने नंगे हाथों से थूक साफ करने का निर्देश कलेक्टर ने दिया।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आज वायरल हो गया। जिसमें कलेक्टर द्वारा युवक को थूक साफ करने का निर्देश देते हुए दिखाया गया है।
कलेक्टर रत्नाकर झा जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण पर थे । अस्पताल के पार्किंग क्षेत्र से गुजरते समय उन्होंने देखा कि एक युवक गुटखा थूक रहा है। इससे वह इतना भड़क गए कि उन्होंने वहां जाकर उसे हाथ से थूक साफ करने को कहा। बाद में कलेक्टर युवक को थूक साफ करने के लिए मजबूर किया। यह युवक डिंडौरी जिले के सरहरी गांव का रहने वाला था और अपने रिश्तेदारों के साथ अस्पताल आया हुआ था।
जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों के बाद अब आमजन भी बच कर रहें उनकी एक चूक या लापरवाही कहीं उन पर भारी न पड़ जाए

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button