धर्म को लेकर प्रताड़ना..युवती पहुंची थाने पुलिस ने किया मामला दर्ज
डिण्डोरी । जिले के महिला थाने में युवती की शिकायत पर धर्मांतरण करने के दबाव के चलते उसके पति के विरुद्ध म.प्र. धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3/5 के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया है, पीड़िता ने बताया कि उसे बहला फुसलाकर विवाह किया गया लेकिन विवाह के बाद धर्म को लेकर दोनों में विवाद होने लगा आये दिन मारपीट के बाद भी जब हालात नही सुधरे तो युवती मंडला से भागकर डिण्डोरी पहुंच गई युवती का 18 माह का बच्चा भी है जो उसके पति के पास मण्डला में है, शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित युवती ने मारपीट की भी शिकायत की है पुलिस ने उसके पति के विरुद्ध मारपीट सहित धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। युवती के अनुसार उसका पति ईसाई पास्टर है लेकिन वह हिन्दू है।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार