प्रदेश

पर्यूषण पर्व में 10 दिन का निर्जला उपवास तप, आज हुआ पारणा…

पर्यूषण पर्व में 10 दिन का निर्जला उपवास तप, आज हुआ पारणा…

करंजिया:- दिगंबर जैन धर्मानुसार भादों मास की शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन से शुरू हुए पर्यूषण पर्व में दसलक्षण व्रत का विशेष महत्व होता है , जिसमें 10 दिनों तक श्रावक अपनी अपनी यथाशक्ति अनुसार व्रत/उपवास रख तप करते हैं । दशलक्षण के दस रूप उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम सत्य, उत्तम शौच, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम आकिंचन एवं उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की भावना भाकर 10 दिन तपस्या की जाती है। करंजिया निवासी अभिनंदन जैन पिता स्व. राजेंद्र कुमार जैन 46 वर्ष के द्वारा पर्यूषण पर्व में 10 दिनों तक बिना जल लिए निर्जला उपवास का संकल्प लिया, जिसे उन्होंने निर्विघ्न संपूर्ण किया, जोकि दसलक्षण धर्म में त्याग का बड़ा तप है । वहीं उनकी माता श्रीमती शशि जैन के द्वारा 10 दिनों तक मौन उपवास रखकर साधना की । भाद्रपद शुक्ल की पूर्णिमा के दिन निर्जल व्रत संपन्न होने पर परिवार जनों, रिश्तेदारों एवं समाज के द्वारा जल पिलाकर पारणा कराई गई ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button