प्रदेश

पुलिस के अच्छे कार्यों एवं प्रदर्शनों में पुलिस की भूमिका पर फोटो एग्जिबिशन का हुआ आयोजन

पुलिस महानिदेशक ,पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संपूर्ण मध्यप्रदेश में झंडा दिवस के अवसर पर दिनांक 21/10/21 से 31/10/21 तक पुलिस के अच्छे कार्यों और उनके योगदान पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, इन्हीं निर्देशों के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डिंडोरी श्री संजय सिंह के निर्देशन में आज अवंती बाई चौक डिंडोरी में पुलिस के अच्छे कार्यों एवं प्रदर्शनों में पुलिस की भूमिका पर एक फोटो एग्जिबिशन रखा गया जिसमें विगत समय में डिंडोरी पुलिस के द्वारा कानून व्यवस्था, कोरोना संकट के समय और एवं दूरदराज के इलाकों में पुलिस के द्वारा किए गए कार्यों की फोटो प्रदर्शनी रखी गई तथा उत्कृष्ट कन्या शिक्षा छात्रावास डिंडोरी ,बालिका छात्रावास भोंदूटोला की छात्राओं को मोटिवेशन मूवी दिखाई गई, झंडा दिवस पर लगातार 31/10/ 21 तक विभिन्न कार्यक्रमों के रूप में पुलिस और समाज के बीच संबंधों पर पुलिस की भूमिका और संवाद पर कार्यक्रम किए जाएंगे ,जिसमें शस्त्र प्रदर्शनी जागरूकता कार्यक्रम मैराथन दौड़ गायन कार्यक्रम रखे गए हैं । प्रत्येक दिवस की रूपरेखा तैयार की गई है, जिससे पुलिस की छवि और पुलिस द्वारा किए गए कार्यों का प्रदर्शन किया जा सके। इन कार्यक्रमों में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री रवि प्रकाश कोल, की उपस्थिति एवं थाना प्रभारी कोतवाली सी के सिरामे ,यातायात प्रभारी उप निरीक्षक राहुल तिवारी,तथा यातायात थाना का स्टाफ ने सफल कार्यक्रम के संचालन में योगदान दिया।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button