प्रदेश

जल जीवन मिशन” अंतर्गत चल रहे कार्यों का एसडीएम काजल जावला ने किया निरीक्षण

कनेरी माल में एसडीएम श्री मति काजल जावला द्वारा “जल जीवन मिशन” अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एस. डी.ओ. श्री सिन्हा* एवं मेहड़वानी सी.ई.ओ श्री गणेश पांडेय के साथ किया गया।
ग्राम कनेरी माल में “जल जीवन मिशन” के तहत नल जल योजना के रेट्रोफिटिंग का कार्य चल रहा है, एस. डी. एम. द्वारा विभागीय अधिकारी एवं ठेकेदार से योजना से संबंधित जानकारी ली गयी एवं विभिन्न टोलो मंजरों बिछाई जा रही पाइप लाइन, वितरण नलिकाओं को बिछाने हेतु की जा रही खुदाई का निरीक्षण किया। एस. डी. एम द्वारा योजना के तकनीकी पहलुयों का सूक्ष्मता से जायजा लिया गया, पाइप लाइन नेटवर्क की ड्राईंग उच्च स्तरीय टंकी की डिज़ाइन ड्राइंग को समझते हुए चल रहे कार्य को समय पर और जल्द से जल्द पूर्ण करने पर जोर दिया गया। मोटर की क्षमता एवं अन्य निर्माण कार्यों की गुडवत्ता का मुआयना किया गया।
संयुक्त निरीक्षण में पदाधिकारियों द्वारा नल जल योजना के सभी अवयवों जैसे उच्च स्तरीय टंकी, सम्प वेल, पाइप लाइन, नल कूप, के स्थल का भ्रमण किया गया।
ग्राम कनेरी माल में योजना के तहत कूल 6 टोलों में 400 घरेलू कनेक्शन दिया जाना है योजना कार्य प्रगतिरत है ठेकेदार को समय पर कार्य पूर्ण करने एवं मटेरियल के टेस्ट समय पर करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा स्कूल आंगनबाड़ी एवं अन्य शासकीय संस्थओं में पेयजल व्यवस्था के कार्यो का भी निरीक्षण किया गया।एस. डी. एम. द्वारा स्थल पर साइट आर्डर बुक में भी अपना निरीक्षण टीप दर्ज किया गया।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button