प्रदेश

करंजिया के टिकरा टोला, स्कूल कालोनी से खन्नात तिराहा क्षेत्र मे तेज आवाज के साथ कंपन, दहशत में लोग….

अजय जैन करंजियाः- मुख्यालय के टिकरा टोला, स्कूल कालोनी, मढिया महल्ला, खन्नात तिराहा क्षेत्र में तेज धमक की आवाज के साथ कंपन होने से लोग दहशत में है। दीपावली के 2 दिन पहले से लगभग प्रत्येक दिन खासकर रात के समय तेज धमक की आवाज के साथ कंपन स्थानीय लोगो ने महसूस किये । परंतु स्थानीय लोगों में यह असमंजस बना हुआ है ।कि यह भूकंप की आवाज है या किसी और तरह की आवाज और कंपन है जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है । मढ़िया मोहल्ले के निवासी विजय गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिवाली के 2 दिन पहले दिन में करीब 2:30 बजे जब मैं खाना खा रहा था तो बहुत तेज धमक से आवाज जमीन के नीचे से आई एवं ऐसा लगा कि छत में किसी ने कोई भारी-भरकम चीज पटकी हो जिसके बाद कंपन महसूस हुआ जिससे हम सभी घबरा गए परंतु कोई और किसी प्रकार की अन्य जगह से खबर ना आने पर हम भी असमंजस की स्थिति में रहे परंतु यह सिलसिला उस दिन के बाद से रात एवं दिन के किसी भी समय निरंतर होने लगा जिसके बाद मैंने और भी लोगों से पूछा तो पता चला कि स्कूल कॉलोनी, अहीरानपारा, मडिया मोहल्ला, खन्नात तिराहे के इस तरह की घटना कई लोगों ने महसूस की इसके बाद विजय गुप्ता के द्वारा एक वीडियो भी पोस्ट कर इसकी जानकारी सबको देने का प्रयास किया गया है जिसमें स्थानीय प्रशासन से भी इस संबंध में मदद हेतु गुहार लगाई है संबंधित क्षेत्र के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना निरंतर रूप से चलती आ रही है दिन में तो शोर-शराबे के बीच में इसका एहसास एक दो बार हुआ है परंतु रात के समय प्रत्येक दिन कभी रात 9 बजे 10 बजे 12 बजे 2 बजे सुबह-सुबह 3 से 4बजे के बीच प्रत्येक दिन इस तरह की धमक और कंपन हो रहे हैं । खन्नात तिराहा के रहवासी संजू पटेल ने बताया कि शुक्रवार की रात एवं शनिवार की सुबह के बीच करीब 3:00 बजे तेज धमक के साथ कंपन हुआ था वही विजय गुप्ता, शिवम राय, लखन लवेश, अजय पटेल के द्वारा बताया गया कि शनिवार की देर रात करीब 2 बजे फिर तेज आवाज के साथ कंपन होने से लोगों में डर व दहशत बढ़ गई है। कई दिनों से कंपन की घटना के बाद भी प्रशासन इससे बेखबर है। क्षेत्र के लोगों ने कहां की यह भूकंप है या भूकंप के पहले होने वाली घटना है या जमीन के नीचे किसी तरह की रासायनिक क्रिया इसे कोई भी नहीं समझ पा रहा है इसीलिए प्रशासन से निवेदन है कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में उचित कार्यवाही की जाए ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button