चौरादादर में महिला वन परिक्षेत्र अधिकारी करंजिया एवं उपस्थित स्टॉप पर जांच के दौरान हुआ हमला,थाने में हुई शिकायत अभी तक दर्ज नहीं हुई FIR ….जैव विविधता पंजीयन के बिना हर्रा कचरिया का कर रहा था व्यापार वन विभाग के एक मामले में पहले से है आरोपी
चौरादादर में महिला वन परिक्षेत्र अधिकारी करंजिया एवं उपस्थित स्टॉप पर जांच के दौरान हुआ हमला,थाने में हुई शिकायत अभी तक दर्ज नहीं हुई FIR ….जैव विविधता पंजीयन के बिना हर्रा कचरिया का कर रहा था व्यापार वन विभाग के एक मामले में पहले से है आरोपी

करंजिया:- मुख्यालय से इस 25 किलोमीटर दूर वन ग्राम चौरादादर में 13 नवंबर दिन शनिवार को साप्ताहिक बाजार मे कर्रा कचरिया का व्यापार कर रहे धर्मेंद्र सारीवान उर्फ सोनू निवासी गोपालपुर द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने के उपरांत सफेद रंग की पिक अप वाहन से हमला करने की शिकायत वन परिक्षेत्र अधिकारी करंजिया एवं उनके स्टाफ के द्वारा की गई है । वन परिक्षेत्र अधिकारी करंजिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार बाजार के दिन वन कर्मियों के द्वारा रूटीन गस्ती की जा रही थी जिसमें धर्मेंद्र सारीवान उर्फ सोनू के द्वारा हर्रा कचरिया जिस की तादाद 15 बोरी लगभग 3 से 4 क्विंटल माल का व्यवसाय कर रहा था । गस्त स्टाफ के द्वारा जैव विविधता अधिनियम 2005 के अंतर्गत पंजीयन की मांग की गई तब व्यापारी के द्वारा ईश्वर सिंह परस्ते सेवाराम उसके एवं ध्रुव सिंह धुर्वे से बहस करने लगा एवं मां बहन की गाली देते हुए कहने लगा की औकात है तो रोक के दिखाओ । जिसकी सूचना गश्त कर रहे वन कर्मियों ने मुझे दी , जिसके पश्चात मैंने थाना प्रभारी करंजिया को उक्त मामले की जानकारी फोन पर दी एवं पुलिस स्टाफ की मांग की । जिसके पश्चात मैं अपने स्टाफ को लेकर चौरादादर बाजार में पहुंची जहां उपरोक्त तीन कर्मचारी पहले से मौजूद थे, उन्होंने धर्मेंद्र सारीवान उर्फ सोनू जो अपने सफेद रंग की टाटा पिकअप कार जोकि सोल्ड थी उसमें MH-12-TR-DWH610 नंबर का कागज चिपका हुआ था । उस पर 8 बोरी हर्रा कचरिया भरे हुए था तथा 7 बोरी गाड़ी के नीचे जमीन पर रख कर तोल कराया जा रहा था, वहां पहुंचकर धर्मेंद्र से रजिस्ट्रेशन पंजीयन मेरे द्वारा मांगा गया तो वह बदतमीजी पर उतारू हो गया और कहने लगा न तुम और न तुम्हारा स्टाफ वैध हो या अवैध काम करने से मुझे नहीं रोक सकता ऐसे कई बड़े कांड पहले भी कर चुका हूं, धर्मेंद्र सारीवान पहले से ही POR क्रमांक 361/25 दिनांक 04/09/2020 के अंतर्गत फरार आरोपी है । जब मैंने उससे इस बारे में पूछा तो उसने कहा यह सब फालतू है मैं यह नहीं जानता आप अपनी औकात में रहो मेरी राजनीतिक पकड़ बहुत हैं आप मेरा कुछ नहीं कर सकते । जिसके पश्चात मेरे द्वारा जैव विविधता के तहत वन मंडल डिंडोरी द्वारा रजिस्ट्रेशन नहीं दिखाए जाने पर वन स्टॉप को नीचे रखी 7 बोरी जप्त करने एवं वाहन जप्त करने के लिए कहा तो धर्मेंद्र सारीवान के द्वारा ईश्वर सिंह परस्ते का दांया हाथ एवं वर्दी पकड़कर छीना झपटी करने लगा इसी दौरान वाहन की तरफ दौड़ते हुए वन कर्मी के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया इससे वन कर्मी गिर पड़े और बाजार कर रहे लोगों ने भी अफरा-तफरी मच गई और वे अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर हो गए । वाहन पहले से तेजी से करंजिया रूट में गया फिर वहां से वह गाड़ी को लौटा कर बाजार के एक व्यापारी की बोलेरो वाहन को ठोकते हुए मेरी तरफ लाया दूर हट कर मैंने अपनी जान बचाई वह मेरी शासकीय वाहन क्रमांक MP18T3750 को क्षतिग्रस्त करते हुए गोपालपुर रोड की ओर तेजी से भगा ले गया । धर्मेंद्र सारीवान पहले से ही वन परिक्षेत्र पूर्व करंजिया का मुख्य आरोपी है मौके पर फरार उपरांत पहली बार दिखा था और भागते हुए उक्त घटना को अंजाम भी दिया । उक्त घटना की शिकायत मेरे द्वारा एवं स्टाफ के द्वारा थाना करंजिया मे शनिवार को ही कर दी गई है परंतु रविवार की देर सुबह तक उक्त घटना की एफ.आई.आर दर्ज नहीं की गई है जबकि ऐसे गंभीर मामले पर तत्परता दिखाते हुए मामले की एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जानी चाहिए ।