गोंडवाना अस्मिता बहुउद्देशीय संस्था ने बच्चों को पेन बैग, व बुजुर्गों, महिलाओं को कंबल स्वेटर किया वितरित….

डिंडोरी जिले में समाजसेवियों के सहयोग से गोंडवाना अस्मिता बहुउद्देशीय संस्था द्वारा सहानीय पहल करते हुए ग्राम खामही, विदयपुर में बच्चों को उनके पढ़ाई मदद हेतु शिक्षा सामग्रियां उपलब्ध कराई गई, व प्रदेश के साथ जिले में भी बढ़ते हुए शीतलहर को देखते हुए बुजुर्गों व महिलाओं को कंबल और स्वेटर वितरित किए गए, जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कई असमर्थ जनों के पास पर्याप्त मात्रा में कंबल गर्म कपड़े भी उपलब्ध नहीं होने के कारण ठंड में ठिठुरन झेलना पड़ता है। जिसे ध्यान में रखते हुए जिले के वरिष्ठ समाजसेवकों सहित युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मदद करने का यह जिम्मा उठाया।

गोंडवाना अस्मिता बहुउद्देशीय संस्था अपने बेहतर कार्यों और समाज सेवा के लिए बेहतर कार्य कर रही है, अध्यक्ष अशोक मंडावी, उपाध्यक्ष देवराज धुर्वे, सचिव महेश कंगाली, महेश बट्टी, मिथलेश परते, कपिल कानोट, नन्दकुमार कुशराम जी
वहीं जिले के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता हरि सिंह मरावी, नारायण मरावी, कंधी परते, क्रांति मरावी, अरविंद धुर्वे, ऋतुराज मार्को, जिले के सक्रिय युवा सामाजिक कार्यकर्ता हरीश मरकाम, दीपक मरावी, मिथुन धुर्वे, महा सिंह उइके, श्याम मरावी, वीरन मरावी व खाम्ही विदयपुर के अन्य नवयुवक उपस्थित रहे।