प्रदेश

मेंहदवानी में राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मां कर्मा मंदिर व धर्मशाला का हुआ भूमिपूजन….

मेंहदवानी विकासखंड मुख्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के द्वारा वार्षिकोत्सव सह मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में साहू समाज के द्वारा समाज की आराध्य देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा के भव्य मंदिर एवं धर्मशाला के निर्माण की नींव रखी गई। इस दौरान राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि करण साहू सहित जिले व ब्लॉक के पदाधिकारियों ने पहुंचकर भूमि पूजन व वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत साहू समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी का तिलक-वंदन और आरती अधिवक्ता व स्थानीय गायक गजाधर साहू द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। इसके बाद मेंहदवानी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। मंचीय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए राष्ट्रीय तेली साहू समाज महासंगठन के पदाधिकारियों द्वारा उद्वोधन दिया गया ।
राष्टीय तेली साहू महासंगठन मेहदवानी का वार्षिकोत्सव सह मिलन समारोह कार्यक्रम व भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रविकरण साहू प्रदेशाध्यक्ष , विशिष्ट अतिथि चंदन साहू (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ) होशंगाबाद से, गुलाब सिंह गोल्हानी कार्यकारी प्रांताध्यक्ष सहित स्थानीय पदाधिकारी व सामाजिक लोग मौजूद रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button