प्रदेश
शहपुरा के नवीन हाई स्कूल में सौ फुट ऊंचे हाईमास्ट पर फहराया गया तिरंगा…

शहपुरा के नवीन हाई स्कूल में सौ फुट ऊंचे हाईमास्ट पर फहराया गया तिरंगा…
तिरंगा हमारी आन बान शान और हमारे संघर्ष की कहानी कहता है. यह जब भी जहां भी फहराता है, इसकी कलाबाजियां, हवा से अठखेलियां हर भारतीय को जोश और उमंग से भर देती हैं. ऐसा ही उमंग और उत्साह आज शहपुरा के नवीन हाई स्कूल पर देखने को मिला जब यहां सौ फुट ऊंचे हाईमास्ट पर तिरंगा का लोकार्पण नगर परिषद अध्यक्ष राजेश गुप्ता द्वारा किया गया.तिरंगा ३६५ दिन २४ घंटे आकाश में फहरता रहेगा।इस दौरान इस एस डीम एम काजल जावला,नप अध्यक्ष राजेश गुप्ता,उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता,ज्ञानदीप त्रिपाठी, घनश्याम कछवाहा, अरविंद श्रीवास्तव, राजेश साहू,गिरजा कारपेंटर सहित अन्य जन उपस्थित रहे।
