प्रदेश
ध्वजसहिंता का उल्लघंन- जिम्मेदारों ने फहरा दिया उल्टा ध्वज….

बजाग -जानकारी अनुसार जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत बोंदर के कार्यालय परिसर में पांच राष्ट्रध्वज फहराए गए हैं। जिसमें एक परिसर में ग्राम पंचायत भवन, प्राथमिक उपचार केन्द्र, आंगनबाड़ी भवन, उचित मूल्य दुकान और आंगनबाड़ी केंद्र के साथ साथ एक अन्य भवन है जिसमें एक साथ 5 राष्ट्रध्वज फहराए जाते रहे हैं वहीं इन पांच ध्वजों में एक ध्वज उल्टा फहराया गया है। जानकारी अनुसार उपरोक्त स्थान पर हुए ध्वजारोहण में जिम्मेदारों द्वारा खुलेआम ध्वजसहिंता का उल्लघन किया गया है ।