प्रदेश
लैम्पस प्रबंधक ने जूते पहने ही कर दिया ध्वजारोहण….

-शहपुरा-एक ओर देश गणतंत्र दिवस उल्लास के साथ मन रहा है वंही दूसरी ओर क्षेत्र में ध्वजारोहण के दौरान ध्वज सहिंता के उल्लघंन से जुड़े मामले भी सामने आ रहे है जानकारी अनुसार मेहंदवानी जनपद अंतर्गत मनेरी सोसायटी मैं लैम्पस प्रबंधक गोपाल यादव द्वारा जुते पहने ही ध्वजारोहण कर दिया गया जिससे जाहिर होता है कि जिम्मेदारों द्वारा किस कदर ध्वजसहिंता की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है।मामले में तहसीलदार अमृत लाल धुर्वे ने कहा कि जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्यवाही कि जावेगी।