प्रदेश

जिला मुख्यालय में 4 करोड़ रु के 35 कार्यों का हुआ भूमिपूजन ,नगर परिषद अध्यक्ष पंकज तेकाम ने किया भूमिपूजन

डिण्डोरी। जिला मुख्यालय में मंगलवार को नगर परिषद के द्वारा समारोहपूर्वक विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन किया गया,नगर के पुरानी डिण्डोरी में नगर परिषद का भूमिपूजन कार्यक्रम नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, उपाध्यक्ष महेश पाराशर, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, रीतेश जैन, मोहन राठौर, सारिका नायक, शिवानी शर्मा, जानकी बर्मन, कुंजलता साण्डया, योगेश सरैया, अशोक सरैया सहित नगर परिषद से मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंद्रमोहन गरमे, उपयंत्री अशोक दीक्षित, पवन साहू, अशोक चौकसे, प्रमोद सोनी, सुरेंद्र शुक्ला सहित अमला मौजूद रहा।
नगर परिषद अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है यहां 35 कार्य जिनकी लागत लगभग 4 करोड़ है उनका भूमिपूजन किया गया है नगर कर विकास में यह मील का पत्थर साबित होगी। अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने कहा कि 4 करोड़ के विकास कार्य का भूमिपूजन किया गया भूमिपूजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से पुरानी डिण्डोरी तालाब का 90 लाख रु सौंदर्यीकरण के लिए भूमिपूजन किया है, वार्ड 12 में 14 लाख की नाली निर्माण शामिल है। उन्होंने बताया कि नगर के प्रमुख स्थानों पर पक्के रंगमंच का निर्माण किया जाएगा, विद्युतीकरण का काम कर रहे हैं, महानगरों की तर्ज पर मुख्य मार्ग में 1 करोड़ की लागत से विद्युतीकरण किया जा रहा है, 1 करोड़ की लागत से डिवाइडर बनाया जा रहा है, मुख्य मार्ग के दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाया जा रहा है, रोजगार मिल सके इसके लिए दुकानों का निर्माण किया जा रहा है, चौपाटी के लिए शीघ्र निर्माण प्रारम्भ होगा, सड़कों की मरम्मत के लिए 60 लाख स्वीकृत हुए है, पिछली बार जब मैं मुख्यमंत्री जी के पास गया था उन्होंने 4.87 करोड़ रु प्रदान किये हैं, नगर के अन्य दो तालाबों के डीपीआर जा चुके हैं नगर के विकास में हम लगे हैं आप सभी अपना मार्गदर्शन आशीर्वाद बनाए रखें।
भूमिपूजन के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत सहित वरिष्ठ नेता कैलाश चंद जैन, अशोक अवधिया, कृष्णा परमार, अवधराज बिलैया सहित अन्य मौजूद रहे सभी ने अध्यक्ष पंकज तेकाम को इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी साथ ही उन्हें जन्मदिवस की भी शुभकामनाएं दी।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button