डिंडौरी -जिले में नर्मदा जंयती का पर्व हर्षोल्लास और गरिमामयी रूप से मनाया जाएगा। नर्मदा जयंती में पहंुंचे श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जायेंगे। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने नर्मदा जयंती का पर्व जिले में सफलतापूर्वक संचालित हो इसके लिए मंगलवार को जिला शांति समिति की बैठक आयोजित कर आवष्यक दिषा निर्देष दिए। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री पंकज सिंह तेकाम, पूर्व विधायक श्री दुलीचंद उरैती, पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरूण कुमार विष्वकर्मा, एसडीएम डिंडौरी श्री बलवीर रमण, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ0 संतोष शुक्ला, एसडीओपी पुलिस श्री विजय गोठरिया, श्री कैलाष चंद्र जैन, श्री अषोक अवधिया, श्री प्रभात जैन, जिला होमगार्ड कमाडेंट श्री ललित सिंह, सिटी कोतवाली प्रभारी श्री सी.जी. सिरामे, यातायात प्रभारी श्री राहुल तिवारी, डॉ0 हॉजी इकबाल, श्री रीतेष जैन, श्री इन्द्रपाल सोनपाली, श्री रजनीष राय, सूबेदार श्री कंुवर सिंह सहित विभागीय अधिकारी एवं जिला शांति समिति के सदस्य मौजूद थे। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कहा कि नर्मदा जयंती पर्व के पर जिला प्रषासन द्वारा जारी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। इस अवसर पर नर्मदा नदी के घाटों की साफ-सफाई का कार्य किया जाएगा। डिंडौरी नगर की यातायात व्यवस्थाएं दुरूस्त की जायेगी। रात्रिकाल में नर्मदा नदी के तट तथा आवागमन के रास्तों पर प्रकाष का प्रबंध किया जायेगा। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि सडक मार्ग से अतिक्रमण हटाया जाए, जिससे किसी भी प्रकार से आवागमन बाधित न हो। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने कहा कि डिंडौरी नगर से बहने वाली नालियों का पानी नर्मदा नदी में प्रवाहित न हो, इसके लिए समुचित प्रबंध किया जायेगा। उन्होंने नर्मदा जयंती के दिन श्रद्धालुओं के लिए पेयजल का प्रबंध, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था तथा चलित शौचालयों का प्रबंध करने के निर्देष दिए है। उन्होंने कहा कि नर्मदा जयंती के अवसर पर सोषल डिस्टेंसिंग और मास्क व सेनेटाईजर का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। नर्मदा जयंती के अवसर पर मेला लगाना पूर्णतः प्रतिबंधि रहेेेगा।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार