प्रदेश
बजाग-ब्लॉक काँग्रेस ने शुरू किया घर घर चलो अभियान….

बजाग- मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने 1 फरवरी से 28 फरवरी तक पूरे प्रदेश में घर चलो घर घर चलो अभियान चलाने की शुरुआत की है इसी तारतम्य में पूर्व मंत्री ओमकार मरकाम एवम जिले के प्रभारी कदीर सोनी के निर्देशन तथा ब्लॉकध्यक्ष बजाग लोकेश पटेरिया के नेतृत्व में पोलिंग बूथ पड़रिया डोंगरी क्रमांक 2 अंतर्गत ग्राम नीमटोला में घर घर जाकर लोगों को 15 महीने की काँग्रेस सरकार की योजनाओं और भाजपा सरकार की नाकामियों से अवगत कराया गया। इस दौरान ग्राम में सदस्यता अभियान चलाया गया साथ ही युवा काँग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपचन्द पूषाम ने एक बूथ पाँच यूथ अभियान के तहत पाँच युवाओं की कमेटी भी गठित की। घर चलो घर घर चलो अभियान के संबंध में लोकेश पटेरिया ने बताया कि प्रदेश काँग्रेस कमेटी से निर्देश प्राप्त हुए हैं। कि 1 फरवरी से 28 फरवरी तक काँग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक पोलिंग बूथ में हर घर में जाकर लोगों को काँग्रेस से जोड़ने का प्रयास करेंगे। एक दिन में अधिकतम पाँच पोलिंग में जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं साथ ही साथ सदस्यता अभियान भी सभी पोलिंग में चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमें 5000 सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। सदस्यता अभियान शुरू होने से लेकर अब तक 2600 सदस्य बनाये जा चुके हैं। घर घर चलो अभियान के साथ ही हम सदस्यता अभियान को भी गती देंगे और समय से पहले सदस्यता का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।
अभियान की शुरुआत के दौरान, आदिवासी काँग्रेस ब्लॉकध्यक्ष सुरेश मरावी, मजदूर काँग्रेस ब्लॉकध्यक्ष भुनेश्वर सोनी, विधानसभा उपाध्यक्ष अंकित ठाकुर, ब्लॉक महासचिव जोहन सिंह एवम भगवंता आर्मो, मंडल उपाध्यक्ष पप्पू पांडे, प्यारे लाल मरावी, पटेल सिंह, मानसिंह, कैलाश सिंह, दीपक नंदा, सेवा सिंह, हरी सिंह, समलु सिंह, अमर लाल यादव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

