प्रदेश
विक्रमपुर में प्रारम्भ हुआ कांग्रेस का घर घर चलो जनसंपर्क अभियान…

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी के निर्देश पर घर चलो घर घर चलो जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विक्रमपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम पंचायत घुसिया के बड़े टोला से किया गया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विक्रमपुर के सभी कार्यकर्ता लोगों के घर जा जाकर उनसे मिले एवं उनकी समस्याओं को जाना और उनका निराकरण करने का आश्वासन दिया कार्यकर्ताओं ने घर चलो घर घर चलो अभियान के दौरान लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी दिलाई ब्लाॅक अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि जनसम्पर्क के दौरान वे घुसिया निवासी मन्ती बाई के घर गए उसने बताया कि हम मँहगाई से परेशान आ चुके है पहले हमें मिट्टी का तेल 3 रुपए लीटर मिलता था आज 50 रुपए लीटर मिल रहा है खाने के तेल के भाव भी दोगुना बढ गए हैं सब्जी भाजी दाल चावल सब के रेट बढ गए हैं इस महंगाई में घर चलाना मुश्किल हो गया है क्योंकि हम मजदूरी कर कर घर चलाते हैं और टाइम पर मजदूरी का कार्य भी नहीं मिलता गांव की बिसाहिन बाई ने बताया कि शिवराज सरकार ने हमारे साथ धोखा किया है कोरोना के समय के बिजली बिल माफ का झूठा वादा करके अब हम लोगों से उसकी वसूली की जा रही है हमारे बिजली बिल में कोरोना के समय माफ की गई राशि जुड़कर आ रही है राशि नहीं देने पर लाइनमैन हमारे घरों की लाइट काट देते हैं गांव के दलपत धुर्वे ने बताया कि हमें आवास की पूरी राशि नहीं दी गई केवल 130000 ही दिए गए जबकि प्रधानमंत्री आवास में डेढ़ लाख रुपया मिलते हैं बाकी के ₹20000 मजदूरी भुगतान की राशि आज तक हम लोगों को नहीं मिली उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास के लिए ढाई लाख रुपए दिए जाते हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्र में हमें केवल डेढ़ लाख रुपया आवास बनाने के लिए दिया जा रहा है जबकि हम लोगों को मटेरियल महंगे दामों में मिलता है घर चलो घर घर चलो जनसंपर्क अभियान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विक्रमपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अमित गुप्ता, मंडलम अध्यक्ष तीरथ माँझी ,वरिष्ठ कांग्रेसी विजय कश्यप,सुरेन्द्र प्रजापति, छोटू सोनवानी, संतु यादव ललित नामदेव ओमप्रकाश मरावी टीकाराम पट्टा भगत सिंह पट्टा जहरु सिंह कुंजाम कृपाल सिंह परस्ते लखन सिंह धुर्वे लखन सिंह पट्टा गेंद सिंह मरावी विश्राम सिंह धुर्वे फूलचंद आर्मो कृष्ण कुमार धुर्वे रामफल पट्टा अजय सिंह तेकाम प्रेम सिंह कुंजाम सुरेंद्र सिंह बलवंत सिंह राम सिंह सुरेश मरावी जियत सिंह शिवकुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

