प्रदेश
झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि

- डिण्डोरी में गुरुवार की रात अचानक मौसम में बदलाव शुरू हो गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई तेज बारिश के साथ ओला वृष्टि भी हुई, अचानक बारिश के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार दिखाई देने लगे हैं, जिला मुख्यालय के साथ साथ ग्रामीण इलाकों में भी बारिश व ओलावृष्टि हुई है, रबी की फसल इस समय खेतों में खड़ी है ओलावृष्टि से फसल नुकसान की संभावना बनी हुई है।
