प्रदेश
अवैध रूप से लकडी का परिवहन करते ट्रक धराया…
जिले में वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियां लगातार बढती जा रही

डिण्डौरी। जिले में वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियां लगातार बढती जा रही हैं, पिछले दिनों बाघ की मौत ने पूरे विभाग की कार्यप्रणाली को उजागर कर दिया था साथ ही पूरे जिले में अवैध रूप से लकडी का परिवहन भी लगातार जारी है शनिवार की शाम को डिण्डौरी रेंजर की गस्ती के दौरान शाहपुर रेंज अंतर्गत शर्मापुर मार्ग पर एक ट्रक में लकडी लोड होना पाई गई जिसकी जांच की गई तो लकडी के परिवहन के संबंध में कोई भी दस्तावेज ट्रक में नहीं मिले जिसके बाद वन अधिकारियों ने ट्रक को खडा कर पूछताछ शुरू कर दी। वन विभाग के अनुसार इस ट्रक में जामुन की लकडी लोड है जिसके परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं पाये गये कुल मिलाकर इस ट्रक में अवैध रूप से लकडी का परिवहन किया जा रहा है दलील दी जाने लगी कि जामुन की लकडी गौण वनोपज की श्रेणी में नहीं आती है लेकिन लकडी के परिवहन के संबंध में टीपी लिया जाना अनिवार्य रहा है साथ ही लकडी के स्त्रोत की जानकारी भी यहां मौजूद अमले को नहीं थी लिहाजा वाहन को रूकवाकर कार्रवाई की जाने लगी। बताया गया कि वाहन ट्रक क्र एमपी 22 बी 9655 विक्रमपुर निवासी की है बहरहाल वन विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाई अपेक्षित है।

