प्रदेश

पचासी लाख की लागत से बन रहे आवासी भवन निर्माण का मटेरियल जांच में हुआ फेल…एसडीएम के निर्देशों के बाद हुई थी जांच

शहपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में डॉक्टर व नर्स स्टाफ के लिए नवीन आवासीय भवनों का निर्माण कार्य मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के द्वारा किया जा रहा है। जिसने 4 G Type ओैर 2 F Type क्वार्टर नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत लगभग पचासी लाख की लागत से निर्माणधीन है। जबलपुर की निर्माण कंपनी जेपी इंटरप्राइजेज के ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। भवन निर्माण में घटिया तरीके से गुणवत्ताहीन कार्य ठेकेदार के द्वारा कराया जा रहा है। जिसकी शिकायत मिलने पर SDM काजल जावला ने मौके पर जाकर देखा तो निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन तरीके से फाउंडेशन का कार्य करवाना पाया गया। वही ठेकेदार के द्वारा अस्पताल के सेपरेट बोर का उपयोग भवन निर्माण के लिए किया जा रहा है। जिस पर स्थानीय लोगों ने एसडीएम से शिकायत की थी। इस मामले पर SDM ने ठेकेदार के प्रतिनिधि को मौके पर जाकर अवगत कराया था कि इसके लिए सेपरेट मीटर लगाने तथा उसका भुगतान ठेकेदार को करने के लिए कहा था। इस सबके बाद भी ठेकेदार और जबाबदार विभाग हाउसिंग बोर्ड व स्वास्थ विभाग के अमले की मिलीभगत और लापरवाही के कारण गुणवत्ताहीन कार्य अंजाम दिया जा रहा था। जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व काजल जावला ने वहां पर बन रहे कालम और फाउंडेशन की जांच करवाने के लिए सैपंल कलेक्ट करवाया, मां नर्मदा टेस्टिगं एवं रिसर्च लिबोटरीज जबलपुर में जांच करवाई गई, जिसकी जांच में कालम का मेटरियल फेल हो गया

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button