प्रदेश
जनजातीय महोत्सव में सम्मानित होंगे पद्मश्री नामित…

डिण्डोरी। जिले के धुरकुटा गांव में शनिवार को पद्मश्री भज्जू श्याम सहित इस वर्ष पद्मश्री के लिए नामित अर्जुन सिंह धुर्वे और दुर्गा बाई व्याम को सम्मानित किया जाएगा, गांव में वृहद आयोजन की तैयारी की गई है, पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे व लोक संस्कृतिकार डॉ विजय चौरसिया पिछले कई दिनों से आयोजन की तैयारी में जुटे हैं। पूरे बैगाचक के कलाकारों को इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है कार्यक्रम को जनजातीय महोत्सव का नाम दिया गया है। जनजातीय महोत्सव को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह का माहौल है ।
