प्रदेश
6 हजार से अधिक कृषको को लगभग साढ़े 3 करोड़ की राशि वितरित

डिण्डोरी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत देश मे फसल क्षति की सबसे बड़ी सहायता राशि वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे, महेश पाराशर, नगर परिषद अध्यक्ष पंकज तेकाम, दशरथ सिंह राठौर, जय सिंह मरावी, कीर्ति गुप्ता, शक्ति परस्ते, स्नेहलता ठाकुर, इंद्रपाल बबलू सोनपाली शामिल हुए। सबसे पहले मुख्य अतिथि ज्योति प्रकाश धुर्वे व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश स्तर के इस कार्यक्रम को सभी जिला मुख्यालयों में एक साथ आयोजित किया गया, प्रदेश स्तर के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी बैतूल से किया गया।
किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 6457 कृषकों को 3 करोड़ 45 लाख दावा राशि का वितरण किया गया, सांकेतिक रूप से मंच के माध्यम से 05 कृषकों रामकुमार पिता मोह सिंह को 92726 रु, रवनु सिंह पिता फूंदीलाल को 66321 रु, जगदीश ठाकुर पिता जयपाल को 60182, राम बाई पति केहर सिंह को 48449 रु और साम्हर सिंह पिता 43311 रु दावा राशि का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे ने कहा कि आज हमारी सरकार ने अंतिम व्यक्ति के विकास में जुटी हुई है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से घर घर पानी पहुंचाया जा रहा है। किसानों के बारे मे सोच रहे हैं उन्हें सहायता प्रदान की जा रही है।

