बजाग- परंपरानुसार बजाग में मड़ई मेला का आयोजन दिनांक 24 फरवरी दिन गुरुवार से किया गया है। ग्राम पंचायत बजाग रैयत सरपंच शांती धुर्वे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में उक्त जानकारी दी गई। गौरतलब है की बजाग मड़ई को जिले की सबसे बड़ी मड़ई माना जाता है। 8 दिन तक चलने वाले मेले मड़ई में तरह तरह के खेल तमाशों सहित दूर दूर से व्यापारी आते हैं। कोरोना के कारण विगत दो वर्षों से मड़ई का आयोजन नहीं हुआ था । लेकिन शासन द्वारा विगत दिनों मेला मड़ई से प्रतिबंध हटाने के बाद बजाग में मड़ई आयोजित की गई है।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार