प्रदेश

सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी में हुआ आशीर्वाद समारोह…


डिंडोरी – कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती भारत माता ओम के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया आए हुए अतिथियों का तिलक वंदन कर स्वागत किया गया कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में विद्यालय समिति के व्यवस्थापक नरेंद्र राजपूत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बी.डी. सोनी , नगर परिषद डिंडोरी के उपाध्यक्ष एवम विद्यालय समिती सदस्य महेश पाराशर शासकीय शिक्षक संजय तिवारी पूर्व आचार्य राजेश चौहान प्राचार्य हरी नारायण सिंह प्रधानाचार्य ओम प्रकाश श्रीवास मनचस्थ रहे कार्यक्रम के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि छात्रों का जीवन का यहां से समाज के लिए होता है जहां पर अब उन्हें संस्कार एवं ज्ञान की आवश्यकता अपने जीवन को शुगम एवं उज्जवल बनाने में उपयोगी होंगे अब छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ेंगे और विभिन्न विषयों में विशेषज्ञता हासिल कर समाज एवं देश में एक अच्छे नागरिक के रूप में प्रस्तुत होंगे ऐसी अपेक्षाओं के साथ उन्होंने सभी छात्रों को अपना आशीर्वचन प्रदान किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी. डी. सोनी ने अपने वक्तव्य में छात्रों के जीवन में होने वाले उतार-चढ़ाव एवं कठिनाइयों के बारे में उनसे निपटने के बारे में विस्तार पूर्वक छात्रों को बताएं महेश पाराशर जी ने अपने उद्बोधन में छात्रों को जीवन की सफलता के लिए मार्गदर्शन प्रदान की मंचस्थ अतिथियों में संजय तिवारी जी ने अपने वक्तव्य में छात्रों को भारत के प्रथम नागरिक बन और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। कक्षा 12वीं की बहन खुशबू मरावी एवं बहन सामिया सिद्दीकी ने अपने विचार प्रस्तुत किए कक्षा 12वीं के छात्रों के द्वारा कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों को एवम विद्यालय को और आचार्यों को उपहार दिए गए एवं कक्षा ग्यारहवीं के भैया बहनों के द्वारा 12वीं के भैया बहनों को उपहार एवम भावभीनी विदाई दी गई साथ ही विद्यालय के आचार्य रहे श्री राजेश चौहान जी का भी आज विदाई समारोह आयोजित किया गया जिन्हें शाल एवं श्रीफल के द्वारा सम्मानित किया गया अंत में संस्था के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश श्रीवास जी के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button