प्रदेश

वालीबाल स्पर्धा में खिलाड़ी दिखा रहें जौहर….

। गोरखपुर-करंजिया विकासखंड के अंतर्गत कस्बा गोरखपुर के ठाकुर देव मंदिर परिसर के सामने मैदान पर चल रहें वालीबाल स्पर्धा में शनिवार को बाहर से आई टीम के खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया दर्शक खिलाड़ियों के बेहतर सर्विस और शाॅट पर बरबस ताली बजाने मजबूर हुए । शनिवार को ऐसा ही एक मैच गोरखपुर और केवलारी टीम के खिलाड़ियों का देखने मिला दोनों टीम क्वाटर फाइनल के लिए मैदान में उतरी थी निर्णायक की भूमिका निभा रहें पप्पू प्यासी बंजर वाले ने टास उछालकर खेल को प्रारंभ कराया टास जीतकर पहले सर्विस करने का निर्णय लेते हुए गोरखपुर के कप्तान ने साथी खिलाड़ियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर मैदान में उतारा जोश से भरे गोरखपुर सी टीम के खिलाड़ियों ने मैच के शुरुआत के कुछ समय बाद ही अपनी टीम के लिए अंक बटोरना शुरू कर दिया और पहले हाफ के लिए देखते ही देखते 0-7 की बढ़त हासिल कर लिया दूसरे हाफ का खेल प्रारंभ हुआ तो केवलारी की टीम के खिलाड़ियों ने खुद पर नियंत्रण रखतें हुए अंक लेना प्रारंभ कर दिया और जो पहले हाफ के अंक के अंतर को कुछ ही समय में बराबर पर ले आए तभी केवलारी की एक गलत सर्विस देने पर गोरखपुर के खिलाड़ियों को सुनहरा अवसर मिला और जो यहां से बढ़त बनाए तो फिर पीछे पलट कर नहीं देखा शानदार ब्लाक और तालमेल बनाकर बाल पर जोरदार प्रहार के बदौलत विपक्षी टीम को 13 अंक के योग पर रोकर अंकों के लिए तरसा दिया और अपनी टीम के लिए 20 अंक अर्जित कर 7 अंक से जीत दर्ज करते हुए आगे के मैच के लिए स्थान सुरक्षित रखा ।मैच के दौरान एंपायर मंगल मरावी कमेंट्री पर ऐनसिंह सरठिया बने रहें जबकि स्कोर बोर्ड पर सेवा सरठिया ने दायित्व निभायामैच के दरमियान बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने हेतु नगद राशि दिया गया ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button