प्रदेश

यातायात होगा सुगम, समनापुर से चांडा तक बनेगी सडक – कुलस्ते। वनग्राम चांडा में केन्द्रीय मंत्री ने वन समितियों को सामग्री वितरित की…


बजाग/डिण्डौरी। जिले के वनग्राम चांडा में केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने पहुंच यहां वन विभाग के विश्राम गृह में वन समितियों के सदस्यों को कम्बल, उन्नत चूल्हे व वनाधिकार पत्रों का वितरण किया उन्होंने यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि वनग्रामों में विकास के लिये योजनायें बनाई जा रही हैं लगातार प्रयासों से आज यहां की स्थितियां बदली हैं। यहां के ग्रामीणों की काफी समय से मांग रही है कि समनापुर से कन्हारी होते हुये चांडा तक मार्ग बनाया जाये इस सडक की स्वीकृति हो चुकी है इसके साथ ही हम प्रयास कर रहे हैं कि मवई तक मार्ग बनवाया जाये उन्होंने कहा कि हर घर में पानी मिले इसके लिये तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने दादरटोला में नये प्राथमिक भवन बनाने के लिये सहायक आयुक्त को निर्देशित किया।
आयोजन के दौरान उन्होंने विशेष तौर पर पद्मश्री के लिये नामित अर्जुन सिंह धुर्वे का सम्मान किया उन्होंने कहा कि अर्जुन सिंह और दुर्गाबाई का सम्मान हमारे क्षेत्र, समाज व मध्यप्रदेश का सम्मान है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत समेत भाजपाई कार्यकर्ता, वन विभाग का अमला व प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button