प्रदेश

धुरकुटा में रात्रिकालीन छत्तीसगढी कार्यक्रम में कलाकारों ने समा बांधा…

डिण्डोरी। राष्ट्रीय जनजातीय गौरव सम्मान महोत्सव के तहत धुरकुटा में रात्रिकालीन छत्तीसगढी कार्यक्रम का आयोजन किया गया छत्तीसगढ के प्रसिद्ध कलाकार संजीवन टांडिया और उनकी टीम ने रात भर दर्शकों को बांधे रखा, आयोजक पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे सहित जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे, जनपद पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते, वरिष्ठ नेता लल्लू प्रसाद दुबे, कृष्ण लाल हस्तपुरिया, आकाश नामदेव, कीर्ति गुप्ता, शक्ति परस्ते, स्नेहलता ठाकुर सहित बडी संख्या में स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। पद्मश्री भज्जू श्याम सहित इस वर्ष के लिये नामित अर्जुन सिंह धुर्वे व दुर्गा बाई व्याम के स्वागत समारोह में उमडा जनसैलाब रात्रिकालीन सांस्कृतिक आयोजन के दौरान भी मौजूद रहा। बैगाचक क्षेत्र में इस तरह के पहले आयोजन को लेकर सभी में उत्साह का माहौल रहा और पूर्व केबिनेट मंत्री के प्रयासों को सभी ने सराहा। शनिवार रात्रि से शुरू हुआ सांस्कृतिक आयोजन रविवार सुबह तक जारी रहा। छत्तीसगढी नृत्यों ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया और कडकडाती ठण्ड भी दर्शकों के जोश के सामने कम रही।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button