डिण्डोरी। कान्हा नेशनल पार्क से चहलकदमी कर वापिसी कर रहा 14 हाथियों का दल अब बैगा चक के फिटारी गांव की सीमा में पहुच गया है, एहतियातन आसपास के इलाके सतर्कता के लिए मुनादी कराई जा रही है। हाथियों की आमद ने एक बार फिर इलाके में चिंता बढ़ा दी है। चूंकि यह इलाका हाथियों का स्वाभाविक आवास नही है लिहाजा यहां के रहवासी हाथियों के आने से असहज हैं उन्हें इस बात का अनुभव भी नही है कि हाथियों के साथ किस तरह सामंजस्य रखा जाए। ऐसी स्थिति में हाथियों से छेड़खानी परेशानी का सबब बन सकती है। बहरहाल वन विभाग हाथी दल के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार