प्रदेश
जिले की सीमा में बड़ा सड़क हादसा.. बजाग पुलिस ने बचाव कार्य किया प्रारंभ

बजाग। जिले की सीमा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, सीमा से लगभग आधा किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ के अचरा क्षेत्र अंतर्गत उत्तरप्रदेश से छत्तीसगढ़ जा रही थी कि सुबह लगभग 9 बजे पलट गई जिससे उसमे सवार 1 पैसेंजर की मौत हो गई है साथ ही दर्जनों घायल हो गए। पंडरिया रोड पर पक्षीराज ट्रैवल्स एक बस पलटी एक की मौत दर्जनों घायल की सूचना के बाद बजाग थाना प्रभारी गिरवर सिंह एसआई अशोक तिवारी के सहयोग और बजाग पुलिस उप निरीक्षक सेख सिराज, सहायक उपनिरीक्षक रामरतन झारिया एवं बजाग निवासी प्रवीण साहू ग्रामीण के द्वारा जैक लगाकर अथक प्रयासों से एक को जीवित निकाला गया घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल रवाना किया गया।
