प्रदेश
मालपुर में नर्मदा नदी के बीच में सात दिनों से आसन लगा बैठी बालिक आई जल से बाहर,दर्शन करने दूर-दराज क्षेत्रो से पहुंच रहे श्रध्दालु
शहपुरा-जीवनदायिनी मां नर्मदा एक ऐसी नदी है जिसकी लोग परिक्रमा करते हैं भारत ही नहीं विदेशों से भी लोग मां नर्मदा की परिक्रमा के लिए आते हैं कोई पैदल चलता है तो कोई गाड़ी में परिक्रमा करते हैं हम आपको मां नर्मदा की भक्ति की एक ऐसी ही दास्तान बता रहे हैं जहां शहपुरा विकासखंड के ग्राम मालपुर में मां नर्मदा व कनई संगम में नदी के बीच में बैठकर एक बालिका माता की भक्ति लगातार सात दिनों से आसन लगा कर कड़कड़ाती ठंड में यह बालिका बीच नदी में बैठकर भक्ति में लगी हुई थी वह आज सोमवार को जल से बाहर आई ।मां नर्मदा व कनई सगम के बीच कडकडाती ठण्ड के बीच एक 22वर्षीय बालिका के बैठने व तपस्या करने की बात जैसे जैसे क्षेत्र में फैलती गई उसके बाद से ही दिन व रात आसपास सहित दूर दराज के क्षेत्रो से श्रध्दालु दर्षन के लिए मालपुर पहुच रहे है।

