प्रदेश
पंडरिया डोंगरी में लगातार हो रहा अतिक्रमण, सरपंच सहित ग्रामीणों ने हटवाया पति सरकारी नौकरी में था, पत्नी के नाम बना पट्टा
तहसील बजाग अंतर्गत ग्राम पडरिया डोंगरी में लगातार सरकारी जमीनों पर मनमानी पूर्वक कब्जा करने की ख़बर आ रही है। ग्राम पंचायत, तहसीलदार और एस डी एम के अतिक्रमण हटाने के आदेश की लगातार धज्जियां उड़ाई जा रही है।बताते चलें कि पडरिया डोंगरी में करूणा सोनी पति राजकुमार सोनी के नाम बिना पंचायत के प्रस्ताव के वर्तमान तहसीलदार द्वारा 4 आरे सरकारी जमीन का पट्टा बनाकर दे दिया गया था, उक्त भूमि अधिकार पत्र मिलने के बाद लगातार राजकुमार सोनी के द्वारा सरकारी जमीन पर लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है। कुछ दिनों पूर्व इसी तरह राजकुमार सोनी के द्वारा अपने पट्टे की जमीन के अलावा और जमीन को अतिक्रमण किया जा रहा था, जिस पर ग्रामीणों के विरोध किए जाने के बाद उनके पट्टा वाली जमीन को छोड़कर बाकी जमीन को अतिक्रमण हटाया गया।

वर्ष 2016 में तहसील कार्यालय में इसी जमीन के लिए शासन विरुद्ध करुणा सोनी के खिलाफ बेदखली का आदेश दिया गया था पर पत्र क्रमांक/प्रवा0तह0/2016/ 797 बजाग दिनांक 25/07/2016 के तहत तत्कालीन तहसीलदार द्वारा बेदखली का आदेश दिया गया था पर आज तक इस अतिक्रमण को प्रशासन हटाने में नाकाम है।
ज्ञात हो कि ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत से गरीब व्यक्ति रहते हैं जिनके पास कोई जमीन नहीं होती उन्हें प्रशासन माकान बनाने के लिए भूमि उपलब्ध नहीं करा पाती पर एक सरकारी कर्मचारी की पत्नी को किन अधिकार के तहत यह जमीन का 10 डेसीमल का पट्टा बना दिया गया जहां लाखों रुपए की बिल्डिंग तैयार हो गई है।
अब देखना यह होगा कि इस विषय में उच्चाधिकारियों द्वारा क्या कार्यवाही की जायेगी या गरीबों के हक की जमीन इसी तरह कर्मचारी और अमीरों को मिलती रहेगी।
