प्रदेश

भव्य कलश यात्रा निकाल खेरमाता मंदिर निर्माण की रखी गई आधारशिला… 17लाख की लागत से बनना है मंदिर

शहपुरा – नगर के सबसे प्राचीन देवालय खेरमाता मंदिर में जन आपेक्षा के अनुसार नगर की जनता की मांग अनुसार नगर परिषद् शहपुरा द्वारा स्वीकृत कर 17 लाख रुपये की लागत से भव्य खेरमाता मंदिर निर्माण की आधारशिला भूमिपूजन बुधवार को संत भैयाजी सरकार की उपस्थिति में हुआ।
निकली भव्य कलश यात्रा बुधवार को नगर के बाजार चोंक में स्थित श्रीराम मंदिर से बेंड बाजा के साथ कलश यात्रा निकाली गई इस दौरान कलश यात्रा का नगर भ्रमण हुआ व उपस्थितों के द्वारा भजन कीर्तन करते हुए खेरमाता मन्दिर पहुंचा गया।
मंत्रोच्चार के साथ हुआ भूमिपूजन कलश यात्रा के नगर भ्रमण के बाद खेरमाता मंदिर पहुंचने पर दोपहर एक बजे उपस्थित आचार्यों के द्वारा वैदिक मंत्रोंचार्य के साथ भूमिपूजन हुआ स्थानीय विधायक भूपेन्द्र मरावी,नप अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित अन्य पूर्व नप अध्यक्ष एवं अन्य नागरिको द्वारा भूमिपूजन की रस्म निभाई गई साथ इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया।
ये रहे उपस्थित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक भूपेन्द्र मरावी, राजेश गुप्ता अध्यक्ष नगर परिषद् शहपुरा,पूर्व अध्यक्ष जगन्नाथ वनवासी, सुश्री रूपा उरैती,रघुवर अवधिया,नीना श्रीवास्तव,अनूप गुप्ता उपाध्यक्ष सहित पार्षद नप पार्षद व खेरमाता मंदिर समिति के सदस्यों के अलावा नगर के श्रद्धालु बडी संख्या में उपस्थित रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button