प्रदेश
अनियंत्रित होकर पाटनगढ़ के मोड़ पर पलटा यात्रियों से भरा आटो

। गोरखपुर-करंजिया विकासखंड के अंतर्गत ग्रामपंचायत पाटनगढ़ में खेल मैदान के पास मोड़ पर बुधवार की दोपहर यात्रियों से खचाखच भरा आटो पलट गया दुर्घटना में शिवकुमार पिता शंकर वालरे पकरी रुसा 50 कलियान पिता शिवचरण तेकाम,48 पकरी मंगली पति कलियान तेकाम 45 पकरी सोनसिंह पिता नवलू सिंह धुर्वे 50तेलीटोला दीपा बाई पति सुरेश आर्मो रहंगी 40 को गंभीर चोट आई हैं जबकि अन्य लोगों को मामूली चोट आई है दुर्घटना में घायलों को प्रायवेट वाहन से गोरखपुर कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया हैं दलबीर सिंह मरकाम पिपरखुट्टा ने जानकारी में बताया कि गोंडवाना कीर्तन करने पलकीटोला और बजाग लमानटोला जा रहें थे तभी पाटनगढ़ के मोड़ पर अचानक यह घटना घट गई । घटना के समय आटो में लगभग बीस व्यक्ति सवार थे ।
