प्रदेश
मंडलेश्वरधाम में अनुभूति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शहपुरा- स्कूली विद्यार्थियों का प्रशिक्षण सह जागरूकता अभियान मध्य प्रदेश ईको विकास बोर्ड भोपाल वन परीक्षेत्र इसका नाम से पूरा सामान्य वन मंडल डिंडोरी अनुभूति कार्यक्रम बुधवार को वन परीक्षेत्र शहपुरा सामान्य अंतर्गत धार्मिक स्थान मंडलेश्वरधाम मैं वन अमले ने नाटक के माध्यम से छात्र छात्राओं को जंगल और जंगली जानवरों के महत्व की जानकारी प्रदान की जा रही है साथ ही घरेलू ईंधन निस्तार हेतु हरे-भरे वृक्षों को काटने की जगह जंगल मे बेकार पड़ी सूखी लकड़ी की उपयोग की नसीहत देकर जागरूक किया। जागरूक कार्यक्रम बुधवार को वन परिक्षेत्र शहपुरा सामान्य अंतर्गत ग्रामवन लालपुर के दर्शनीय स्थान मंडलेश्वरधाम अनुभूति कार्यक्रम के आयोजन किया गया जहाँ वन अधिकारियों ने 99 छात्र- छात्राओं को वन और वन्यप्राणियों के साथ सकारात्मक रबैया अपनाने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान हायर सेकेंडरी स्कूल मानिकपुर के 99 से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय शिक्षकगण और लालपुर देवगांव के अन्य वरिष्ठ जन मौजूद रहे। वन विभाग के कार्य, प्राकृतिक वातावरण में जीव और पक्षी दर्शन, विभिन्न प्रकार के वृक्षों की पहचान, उनके वैज्ञानिक नाम तथा औषधीय गुण की जानकारियाँ प्रदान की गईं। इस दौरान बच्चों एवं वन विभाग के स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से नाटक, चित्रकला, क्यूज प्रतियोगिता, के माध्यम से बच्चों को जंगल में बाघ सहित अन्य मांसाहारी जीवों द्वारा मवेशियों का गारा (शिकार) किए जाने पर क्षतिपूर्ति हेतु आवेदन करने और मुआवजा प्रक्रिया की जानकारी से अवगत कराया गया। छात्र छात्राओं को बताया गया कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही जंगलों में आग लगने की आशंका बढ़ जाती है। लिहाज जंगल में आग जलते देख फौरन ही आग को बुझाने का प्रयास कर विभाग को सूचित करना चाहिये। इसके बाद चित्रकला प्रतियोगिता, पर्यावरण से संबंधित गीत के माध्यम से छात्राओं के ज्ञान को परखा गया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन वन परिक्षेत्र अधिकारी शहपुरा राजेंद्र सिंह परस्ते, वनरक्षक, अनुराधा नामदेव, संतोष नामदेव, चेतराम , लक्ष्मी परस्ते, मंगरू सिंह, शैलेंद्र मरावी, अमरदीप, राजेश श्रीवास्तव, प्रवीण चंदेल, श्याम , संतोष सोनी, विकास सोनवानी, शिवचरण तेकाम, शिक्षक गण, जगत झारिया, सुरेश झारिया, किरण पांडे, गायत्री झारिया उपसरपंच फूलबाई विश्वकर्मा, सहसचिव संतोष विश्वकर्मा अध्यक्ष लोकराम झारिया, गुड्डू राय,अश्विनी साहू, सहित वनरक्षक एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे
