शहपुरा में संत रविदास जयंती पर हुआ समारोह का आयोजन

शहपुरा -विकासखंड शहपुरा स्तरीय संत रविदास जयंती समारोह का आयोजन जनपद पंचायत शहपुरा द्वारा सामुदायिक भवन में किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोभाराम झारिया समाजसेवी कार्यक्रम अध्यक्ष थानी सिंह धुर्वे जनपद अध्यक्ष शहपुरा विशिष्ट अतिथि गोरेलाल, श्यामलाल रैदास सेवाराम रैदास,मूल प्रसाद रैदास, ज्ञानदीप त्रिपाठी महामंत्री भाजपा जितेंद्र चंदेल जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा दिलीप झारिया एवं तहसीलदार अमृतलाल धुर्वे मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजीव तिवारी डेहरिया सीडीपीओ राजकुमार मरावी पंचायत स्पेक्टर जीपी साहू बीआरसी केके अग्रवाल अमर उलाड़ी अश्विनी कुमार साहू एवं जनपद क्षेत्र से पधारे नागरिक गण उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ संत रविदास जी के तैल चित्र पर तिलक वंदन माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वृद्धजन एवं संतों का साल श्रीफल से सम्मान किया गया उपस्थित अतिथि गण के द्वारा संत रविदास जयंती पर जीवन चरित्र से शिक्षा लेकर समाज में जाति पाति के बंधन से मुक्त ज्ञानमार्गी वातावरण बनाने के लिए संदेश दिया गया।
12 बजे मुख्यमंत्री महोदय के लाइव कार्यक्रम का प्रदर्शन संवाद स्क्रीन पर दिखाया गया।मंच संचालन अश्विनी कुमार साहू द्वारा किया गया।

