प्रदेश

वार्ड क्रमांक 9 में सीसी रोड एवं रंगमंच का भूमि पूजन संपन्न….

डिंडोरी की सबसे पुरानी बसाहट मां नर्मदा गंज मैं आज विधायक ओमकार मरकाम, नगर परिषद अध्यक्ष पंकज तेकाम, वार्ड पार्षद रितेश जैन , पार्षद पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, एडवोकेट सम्यक जैन की उपस्थिति में बहुप्रतीक्षित रंगमंच का भूमि पूजन किया गया तत्पश्चात पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष के घर के सामने सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन संपन्न हुआ, कार्यक्रम में इंजीनियर प्रवीण सिंह ,इंजीनियर अशोक दीक्षित , अशोक चौकसे, प्रमोद सोनी एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक माताएं बहने उपस्थित थी ।बर्मन मोहल्ले में समस्त समाज जनों ने पार्षद के माध्यम से रंगमंच में भगवान निषादराज की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की जिसे अध्यक्ष एवं विधायक जी ने सहर्ष स्वीकार करके शीघ्र ही बड़ी प्रतिमा भगवान निषादराज की वार्ड क्रमांक 9 में स्थापित करने का आश्वासन दिया। साथ ही समाज जनों ने सीवी रमन स्कूल के सामने स्थित नाले का समतलीकरण करते हुए एक सामुदायिक भवन की भी मांग की।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button