अधिवक्ता एवं सामाजिक न्याय कार्यकर्ता सम्यक् जैन को नगर परिषद ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के लिए अपना ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किया है।वर्ष 2021 में इंडीयन आइकॉन अवार्ड से नवाज़े गए सम्यक् लगातार नगर के उत्थान के लिए सामाजिक न्याय एवं सर्वांगीण विकास के लिए सार्थक प्रयास कर रहे है । सम्यक् स्वच्छता के प्रमोशन की दिशा में शहर के आम नागरिकों को प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने नगर परिषद के सोशल मीडिया पर प्रोमोशनल गतिविधियों में जुडऩे की सहमति भी दी है।सम्यक् शहरवासियों को स्वच्छता ऐप के प्रति प्रोत्साहित करेंगे साथ ही सैग्रीगेशन के प्रति लोगों की आदत और रुझान बढ़ाने में भी योगदान देंगे। वहीं, सम्यक् ने परिषद के अध्यक्ष एवं मुख्य नगर परिषद अधिकारी को लिखे जवाबी पत्र में उन्हें ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किए जाने पर आभार व्यक्त किया है।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार