डिण्डोरी। समनापुर नगर में कई वर्षों से परिक्रमा वासियों का आना जाना और ठहरने का क्रम लगातार बना रहता है इससे प्रभावित होकर समनापुर नगरवासियों ने उनके ठहरने की व्यवस्था व्यायामशाला भवन में किया जा रहा है जो भवन अपर्याप्त है एवं भवन की स्थिति भी दयनीय और छोटा होने के कारण कभी-कभी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, खासकर तब जब महिलाओं को असुविधा होती है तब काफी परेशानी उठाना पड़ता है। समनापुर में नर्मदा परिक्रमा वासी हेतु एक सामुदायिक भवन (आश्रम) की नितांत आवश्यकता है जिससे उनके रुकने एवं निस्तार आदि की पर्याप्त सुविधा हो सके। सामुदायिक भवन के लिए समनापुर वासियों ने मांग पत्र फग्गनसिंह कुलस्ते को सौपा।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार