डिण्डोरी। केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने आज समनापुर में महाविद्यालय का भूमिपूजन किया इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, विधायक ओमकार मरकाम, भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, नगर परिषद डिण्डोरी अध्यक्ष पंकज तेकाम मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलस्ते ने कहा कि आज तकनीक का युग है सरकार आइटी क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा दे रही है, उन्होंने कहा कि आज जिले में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव आया है आज 11 महाविद्यालय हैं। इस अवसर पर कुलस्ते ने एक सामुदायिक भवन स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया।
इसके पहले पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने जिले में शिक्षा के क्षेत्र में किये गए कार्यो का उल्लेख किया उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि प्रदेश के 5 मॉडल कॉलेज में 2 डिण्डोरी जिले में हैं। उन्होंने कहा कि अब हमारे बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नही जाना पड़ेगा।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार