प्रदेश
एबीव्हीपी ने निकाला केंडल मार्च

डिण्डोरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई डिंडोरी द्वारा तमिलनाडु में धर्मांतरण के कारण अपने धर्म की रक्षा करने हेतु अपनी जान की बाजी लगाने वाली लावण्या को न्याय दिलाने के लिए देश भर में हो रहे प्रदर्शन के दौरान डिंडोरी इकाई द्वारा 19 फरवरी शाम को रानी अवंति बाई चौक पर कैंडल मार्च किया गया किया गया । जिला संयोजक सत्यम मानिकपुरी ने बताया कि तमिलनाडु में एक 12वीं कक्षा की छात्रा एम लावण्या के साथ हो रहे जबरन धर्मांतरण के पूर्ण विकसित तंत्र को वहां की तत्कालीन एम के स्टॉलिन सरकार द्वारा मामले को दबा कर जबरन धर्मांतरण को प्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा देकर संविधान को सीधे रूप से चुनोती दे रहे है ।इस मामले को संज्ञान में लेते हुए विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रतिनिधिमंडल जब तमिलनाडु में एवं अन्य को न्याय दिलाने की मांग करें तब तत्कालीन तमिलनाडु सरकार ने उन्हें निर्दयता से जेल में डाल कर दोषियों को प्रत्यक्ष रूप से बचाकर धर्मांतरण रूपी मानसिकता को बढ़ावा देने का काम कर रही है। कैंडल मार्च के दौरान जिला संयोजक सत्यम मानिकपुरी ,लोकेश टांडिया काजल रजक , प्रेमलता मरावी, मोना तेकाम , श्वेता मरावी , अनुज पटेल, प्रियांश दुबे, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
