प्रदेश
परिक्रमावासियों के लिए सामुदायिक भवन की मांग

डिण्डोरी। जिले के समनापुर विकासखण्ड मुख्यालय में माँ नर्मदा परिक्रमावासियों के लिए सामुदायिक भवन की नितांत आवश्यकता है, यहां रोजाना बड़ी संख्या में परिक्रमावासी पहुंचते हैं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा उनकी सेवा की जाती है लेकिन यहां निस्तार आदि की सुविधा न होने से परेशानी होती है, चूंकि परिक्रमा के दौरान परिक्रमावासी महिलाएं भी शामिल रहती हैं इसलिए उनके लिए एक सुविधायुक्त भवन की जरूरत है, समनापुर के श्रद्धालुओं ने पिछले दिनों केंद्रीय राज्यमंत्री से इस बाबत मांग भी की थी जिस पर कोई ठोस आश्वासन नही मिला है, नगरवासियों ने इस संबंध में शीघ्र निर्णय का अनुरोध किया है
