प्रदेश
नगर परिषद के आवासों का किया गया भूमिपूजन

डिण्डोरी। जिला मुख्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत स्वीकृत आवासों का भूमिपूजन कार्यक्रम सभी वार्डों में सम्पन्न किया गया, नगर परिषद अध्यक्ष पंकज तेकाम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंद्रमोहन गरमे, पार्षद कुंवरिया मरावी, रीतेश जैन, श्रद्धा सोनी, सारिका नायक सहित नगर परिषद से सुरेंद्र शुक्ला व अमला मौजूद रहा। नगर परिषद अध्यक्ष पंकज तेकाम ने हितग्राहियो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी को पक्का मकान देने का संकल्प लिया है जो लगातार साकार होते दिख रहा है।
