प्रदेश

कलेक्टर झा ने उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश ….बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई समय-सीमा की बैठक

    कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने जिला उप पंजीयक डिंडौरी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्हें उक्त नोटिस विभागीय कार्यां में लापरवाही बतरने के कारण दिया जा रहा है। उप पंजीयक को नोटिस का उत्तर समय-सीमा में संतोषजनक रूप में प्रस्तुत करना होगा। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उनके विरूद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री झा बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में उक्त निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजू अरूण कुमार, एसडीएम डिंडौरी श्री बलवीर रमण, एसडीएम शहपुरा श्रीमती काजल जावला, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेश मरावी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती मंजूलता सिंह, जिला योजना अधिकारी श्री ओ.पी. सिरसे, जिला कोषालय अधिकारी श्री एम.एस. बघेल, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान श्री राघवेन्द्र मिश्रा सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। 
    कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने प्रधानंमत्री उज्जवला योजना से सभी हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को विशेष अभियान चलाकर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से प्रत्येक हितग्राहियों को गैस-चूल्हा का वितरण करने को कहा। कलेक्टर श्री झा ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देष दिए कि प्रत्येक नागरिक का अनिवार्य रूप से आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। जिससे आयुष्मान कार्डधारक 5 लाख रूपए तक की चिकित्सा सुविधा का लाभ ले सके। उन्होंने प्रत्येक हितग्राही को आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताने को कहा।
  कलेक्टर श्री झा ने विद्यालयों और आंगनाबाड़ी केन्द्रों में अनिवार्य रूप से विद्युतीकरण करने के निर्देष दिए हैं। उन्होंने इसी प्रकार से खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण की समीक्षा की। उन्होंने खाद्यान्न उपभोक्ताओं को नियमित रूप से खाद्यान्न का वितरण करने के निर्देश दिए। राजस्व अधिकारियों को उचित मूल्य की दुकानों का नियमित रूप से निरीक्षण करने को कहा। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि किसी भी सेल्समैन के पास दो से अधिक उचित मूल्य की दुकानों का प्रभार नहीं रहेगा। खाद्यान्न विभाग उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। कलेक्टर श्री झा ने इसी प्रकार से विद्यालयों और आंगनबाड़ी केन्द्रों के खाद्यान्न का नियमित रूप से उठाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने उचित मूल्य की दुकानों में संचालित पीएसओ मशीनों को संचार सुविधाओं से जोडने के निर्देश दिए।  
    कलेक्टर श्री झा ने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण करें। सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण लेवल-1 एवं लेवल-2 पर ही संतुष्टिपूर्वक दर्ज करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण के लिए मैदानी अमले को भी जिम्मेदारी सौंपी जाए। कलेक्टर श्री झा ने जिला एवं जनपद स्तरीय कार्यालयों में आने वाले व्यक्तियों के लिए बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिससे कार्यालयों में आने वाले व्यक्ति आराम से बैठ सके। उन्होंने सभी कार्यालयों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने शहरी क्षेत्र में होने वाले कार्यालय या भवन निर्माण में पार्किंग व्यवस्था रखने को कहा। जिससे आवागमन बाधित न हो। कलेक्टर श्री झा ने आंगनबाडी केन्द्रों एवं विद्यालयों में पानी की टंकी, नल कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन, वॉशबेसिन, टॉयलेट की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाडी केन्द्रों एवं विद्यालयों की संपत्ति की सुरक्षा भी की जाए। कलेक्टर श्री झा ने जिले में जर्जर हो चुके विद्यालय भवन एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जर्जर हो चुके कक्ष में विद्यार्थियों से अध्यापन कार्य न कराया जाए। जर्जर हो चुके भवनों के निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करें।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button