प्रदेश

विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता शहपुरा में 3 मार्च को…विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड शहपुरा अमरपुर एवं महेंदवानी की पंचायतें होंगी शामिल

संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग के द्वारा माननीय विधायक श्री भूपेंद्र मरावी जी विधानसभा क्षेत्र 103 शहपुरा के मार्गदर्शन में 03 मार्च 2022 को विधानसभा क्षेत्र शहपुरा के रानी वीरांगना दुर्गावती स्टेडियम में सुबह 9:00 बजे से आयोजित किया जावेगा । उक्त प्रतियोगिता में उम्र का कोई बंधन नहीं है किसी भी उम्र के महिला एवं पुरुष भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपने स्वयं के व्यय से उक्त प्रतियोगिता में शामिल होना होगा । किसी भी प्रकार का यात्रा व्यय खिलाड़ियों को नहीं दिया जावेगा । विधायक कप में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार ₹5001 की नगद राशि , द्वितीय पुरस्कार ₹3001 की नगद राशि एवं तृतीय पुरस्कार 2001 रुपए की नगद राशि के साथ साथ विधायक कप , मेडल एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जावेगा । विधायक कप प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए खेल विभाग के युवा समन्वयक श्री कैलाश रजक से 9898 230 906 मोबाइल नंबर संपर्क कर दिनांक 2 मार्च के पूर्व अपनी-अपनी टीमों के खिलाड़ियों की सूची के साथ पंजीयन कराना सुनिश्चित करें प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।🙏

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button