प्रदेश

जिले में रोजगार के लिए 24, 25 एवं 26 फरवरी को कैम्प आयोजित किये जाएंगे

प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी श्री रमेश मरावी ने बताया कि निजी क्षेत्र में रोजगार हेतु जिला रोजगार कार्यालय डिंडौरी के द्वारा वर्धमान ऑनर्स मंडीदीप धागा कंपनी में पद मशीन ऑपरेटर एवं एसआईएस इंडिया लिमिटेड अनूपपुर में सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाईजर की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 24 फरवरी को प्रातः 10ः00 बजे से सायंकाल 4ः00 बजे तक मंगल भवन गेस्ट हाउस के पीछे शहपुरा में कैम्प आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार से 25 फरवरी को प्रातः 10ः00 बजे से सायंकाल 4ः00 बजे तक कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम डिंडौरी में तथा 26 फरवरी को प्रातः 10ः00 बजे से सायंकाल 4ः00 बजे तक बीआरसी भवन जनपद पंचायत करंजिया में कैम्प आयोजित किये जाएंगे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button